कहीं Corona जैविक हथियार तो नहीं? 'द आइज ऑफ डार्कनेस' किताब में वुहान 400 का जिक्र
ABP News Bureau | 12 Mar 2020 02:57 PM (IST)

कोरोना वायरस ने दुनियाभर में कोहराम मचा रखा है. 124 देश कोरोना की मार झेल रहे हैं. यही वजह है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने कोरोना को महामारी घोषित कर दिया है. कोरोना के मरीजों की बढ़ती गिनती को देखते हुए सख्त से सख्त कदम उठाए जा रहे हैं. दुनिया में कोरोना से अब तक एक लाख छब्बीस हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और 4600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.