चीन बनवाएगा Afghanistan में Taliban की सरकार?
ABP News Bureau | 04 Sep 2021 10:30 AM (IST)

सूत्रों के मुताबिक, तालिबान के सह-संस्थापक मुल्ला बरादर की अगुवाई में अफगानिस्तान में सरकार बन सकती है. जबकि अफगानिस्तान का सुप्रीम लीडर मुल्ला हेबतुल्लाह अखुंदजादा होगा. मुल्ला अखुंदजादा तालिबान का सबसे बड़ा धार्मिक नेता भी है. जानकारी के मुताबिक, सरकार गठन को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं. वहीं दूसरी तरफ, तालिबान ने इशारों में बता दिया है कि, वो देश के विकास के लिए चीन की मदद लेगा.