क्या Akhilesh-Jayant की जोड़ी BJP के लिए खतरा? देखिए ये खास रिपोर्ट | UP Election
ABP News Bureau | 07 Dec 2021 01:00 AM (IST)

अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के साथ आने से राजनीतिक जानकार ये तो तय मान रहे हैं कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बीजेपी को नुकसान हो सकता है. अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ने बीजेपी के इस नुकसान का पूरा फायदा उठाने की तैयारी कर ली है. जयंत चौधरी की पार्टी का पश्चिमी यूपी के 13 जिलों में प्रभाव माना जाता है. अगर ये गठबंधन वोट बटोरने में कामयाब रहा, तो बीजेपी की राहें वाकई मुश्किल हो सकती हैं.