खाड़ी देशों में छिड़ने वाला है परमाणु युद्ध?
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 20 Mar 2026 09:27 PM (IST)

Iran Israel war: मिडिल ईस्ट की इस जंग में मोहरे तो इंसान हैं, लेकिन मुनाफा मशीनों का है.. Middle East बारूद के ढेर पर बैठा है, अमेरिका- ईरान और इज़राइल के बीच तनाव चरम पर है. लेकिन इसी बीच सुपरपावर ने यूएई, कुवैत और जॉर्डन को 1.33 लाख करोड़ रुपये के घातक हथियार बेचने की मंजूरी दे दी है. सवाल यह है कि क्या अमेरिका ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के नाम पर शांतिदूत की भूमिका निभा रहा है या फिर युद्ध का व्यापारी बन गया है? क्या वॉशिंगटन की हथियार पॉलिसी' दुनिया को शांति की ओर नहीं, बल्कि तीसरे विश्व युद्ध की ओर धकेल रही है?