Iran US War Update: भारत को जंग में घसीटना..ईरान की चाल ? | Hormuz | Trump | Breaking | Khamenei
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 19 Apr 2026 08:27 PM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के साथ वह डील करने के बेहद करीब हैं. उन्होंने कहा, तेहरान एटमी हथियार न रखने पर राजी हो चुका है. वहीं, इजरायल-लेबनान के बीच भी सीजफायर पर सहमति बनी है. मिडिल ईस्ट संकट के चलते दुनिया में गहराए तेल संकट के बीच अमेरिका ने रूस और ईरान से तेल खरीदने की छूट दी थी, जो अब खत्म हो चुकी है. यूएस ने इसे आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है. वहीं, ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान में हुई पीस टॉक भले बेनतीजा रही हो, लेकिन अब दूसरे दौर की बातचीत दोबारा शुरू होने के संकेत मिले हैं. अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगले दो दिन में ईरान और अमेरिका के बीच इस्लामाबाद में ही दूसरे दौर की बातचीत दोबारा शुरू हो सकती है.