Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking
एबीपी न्यूज़ | 13 Mar 2026 10:08 AM (IST)

Hindi News: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 14वां दिन है...शुरुआत में ही ईरान ने अमेरिकी पर हमला कर दिया. जिसमें अमेरिकी मिलिट्री का KC-135 एयरलिफ्ट विमान इराक के पश्चिमी हिस्से में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस घटना में शामिल दूसरा विमान सुरक्षित तरीके से लैंड करने में सफल रहा. विमान और क्रू मेंबर्स को खोजने के लिए तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया. अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध में नया बड़ा हमला हुआ है. ईरान ने फारस की खाड़ी में दो विदेशी तेल टैंकरों पर हमला कर दिया, जिसमें एक अमेरिकी कंपनी का जहाज भी शामिल है. हमलों से जहाजों में भीषण आग लग गई, एक व्यक्ति की मौत हो गई और 38 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचाया गया. ईरान ने खुद इन हमलों की जिम्मेदारी ली है.