बांग्लादेश में हिंसा का आरोपी इकबाल गिरफ्तार
ABP News Bureau | 22 Oct 2021 06:45 AM (IST)

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पंडाल में पवित्र ग्रंथ कुरान रखने का आरोपी इकबाल गिरफ्तार हो गया है. पुलिस ने कॉक्स बाजार से इकबाल को गिरफ्तार किया है. दुर्गा पूजा पंडाल में हनुमान जी की मूर्ति के पास कुरान शरीफ रखने के बाद से ही हिंदुओं के खिलाफ हिंसा शुरू हुई थी.. घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था.