National Herald Case : Sonia Gandhi से पूछताछ खत्म, संग्राम जारी...
ABP News Bureau | 27 Jul 2022 05:06 PM (IST)

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आज की पूछताछ खत्म हो गई है. सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी ईडी ने उनसे आज करीब तीन घंटे पूछताछ की. उन्हें कोई नया समन जारी नहीं किया गया है. सोनिया गांधी से तीन दिनों में करीब 11 घंटे की पूछताछ की गई है.