Amaravati में हिंसा के बाद इंटरनेट सेवा 3 दिनों के लिए बंद
ABP News Bureau | 13 Nov 2021 09:22 PM (IST)

महाराष्ट्र में हिंसा को लेकर भारी तनाव है. हिंसा प्रभावित अमरावती शहर में इंटरनेट सेवा तीन दिन के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. अमरावती की कमिश्नर आरती सिंह ने इस बारे में आदेश दिए है. रात 10 बजे से इंटरनेट सेवा बंद रहेगी. कल हुई हिंसा के बाद कई शहरों में भारी पुलिसबल तैनात किया गया है. हिंसा को लेकर सियासी वार-पलटवार भी जारी है. बीजेपी और महाविकास अघाड़ी एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं.