INSAT-3DS Satellite Launch: श्रीहरिकोटा में ISRO का धमाल ! INSAT-3DS सैटेलाइट हुई लॉन्च
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 17 Feb 2024 07:40 PM (IST)
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) एक बार फिर कमाल किया है. दरअसल, इसरो मौसम पर नजर रखने वाले जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट INSAT-3DS को लॉन्च किया है. इस सैटेलाइट की सबसे खास बात ये है कि यह धरती के सापेक्ष चक्कर लगाते हैं और मौसम का बेहद सटीक अनुमान लगाते हैं. इसे आज शाम 5:30 पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च कर दिया गया है.