INS Vagir: Indian Navy के लिए आज बहुत बड़ा दिन, बेड़े में शामिल होगा सबमरीन 'वागीर'
ABP News Bureau | 23 Jan 2023 10:48 AM (IST)

भारतीय नौसेना की ताकत में इजाफा होने जा रहा है. भारतीय नौसेना में आज सबमरीन वागीर शामिल होगा. कलवरी क्लास की पांचवीं पनडुब्बी नेवी में शामिल होगी. नौसेनाध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार समारोह के मुख्य अतिथि होंगे. कलवारी श्रेणी की चार पनडुब्बियों को पहले ही भारतीय नौसेना में शामिल किया जा चुका है.