INLD Jind Rally: मुलायम यादव, प्रकाश बादल समेत तमाम दिग्गज चौटाला की रैली में होंगे शामिल
ABP News Bureau | 25 Sep 2021 02:24 PM (IST)

आज हरियाणा में बड़ी सियासी हलचल हो रही है. जींद में आज INLD की बड़ी रैली है. मुलायम सिंह यादव, बादल समेत अन्य नेता मंच साझा करेंगे. इंडियन नेशनल लोकदल ने पूर्व उप प्रधानमंत्री दिवंगत चौधरी देवीलाल की 108 जयंती के मौके पर आज हरियाणा के जींद में नई अनाज मंडी में सम्मान दिवस रैली आयोजित की है.