इंदौर का पुलिसकर्मी पलायन कर रहे मजदूरों के लिए बना मसीहा, मदद का वीडियो वायरल
ABP News Bureau | 25 Apr 2021 10:13 AM (IST)

आम तौर पर खाकी वर्दी पर कमजोरों से पैसे ऐठने के आरोप लगते है...लेकिन रात के अंधेरे में गरीबों को पैसे बांटता पुलिस वाला शायद ही कहीं देखा होगा. मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना के कारण पलायन कर रहे मजदूरों के लिए मसीहा बन कर सामने आए संजय सांवरे मध्यप्रदेश पुलिस में कार्यरत हैं. उन्होंने इंदौर से सागर तक पैदल जा रहे मजदूरों को खाने पीने, कुछ पैसों की मदद और गाड़ी से उनको घर जाने का बंदोबस्त कराया.