Afghanistan Crisis: काबुल से 150 भारतीय हिंदुस्तान वापस लौटे, वंदे मातरम के लगे नारे
ABP News Bureau | 17 Aug 2021 01:21 PM (IST)

अफगानिस्तान की राजधानी में तालिबान के कब्जे के बाद मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय वायुसेना का एक विमान भारतीय राजदूत और अन्य कर्मियों को लेकर मंगलवार को काबुल से भारत के लिए रवाना हुआ. भारत का ये एयरक्राफ्ट अमेरिकी सैनिकों द्वारा एयरपोर्ट पर मुहैया कराई गई सुरक्षा के बीच से निकला है.