Tokyo Olympics में भारतीय महिला हॉकी टीम दिलाएगी देश को गोल्ड?
ABP News Bureau | 04 Aug 2021 08:00 AM (IST)

टोक्यो ओलंपिक में पुरुष हॉकी टीम के सेमीफाइनल में हारने के बाद अब सबकी निगाहें महिला हॉकी टीम पर टिक गई हैं. हर कोई आज देश की इन बेटियों की जीत की दुआ कर रहा है. ओलंपिक में पहले ही इतिहास रचने के बाद अब भारतीय महिला हॉकी टीम अपने सेमीफाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना से भिड़ेगी. यह मैच भारतीय समय के अनुसार आज दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा.