Afghanistan में फंसे भारतीय ने PM Modi से लगाई मदद की गुहार, वीडियो वायरल
ABP News Bureau | 18 Aug 2021 08:06 AM (IST)

अफगानिस्तान में कई भारतीय अब भी फंसे हैं. हालांकि भारत सरकार के मिशन काबुल के तहत कल 150 लोगों को सकुशल देश वापस लाया गया है. आज भी 150 लोगों को अफगानिस्तान से भारत लाए जाने की उम्मीद है. लेकिन कई लोग अभी ऐसे भी हैं जिनको वतन वापसी का इंतजार है...ऐसे ही एक शख्स हैं यूपी के बुलंदशहर से जो काबुल में फंसे हैं....उन्होंने पीएम मोदी से एक वीडियो संदेश के जरिए मदद की गुहार लगाई है.