Coronavirus को लेकर भारतीय वैज्ञानिकों ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, ICMR के डायरेक्टर से खास बात
ABP News Bureau | 14 Mar 2020 02:03 PM (IST)

कोरोना वायरस से पूरी दुनिया दहशत में है. कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में एक लाख से ज्यादा केस पॉजिटिव सामने आ चुके हैं और मौत का आंकड़ा पांच हजार के पार पहुंच चुका है. भारत भी कोरोना वायरस से लोग दहशत में हैं. भारत में 83 लोग कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं. वहीं कोरोना वायरस के खिलाफ भारत को बड़ी कामयाबी मिली है. कोरोना का विषाणु अलग करने में भारतीय वैज्ञानिकों ने उपलब्धि हासिल की है. संवाददाता प्रफुल्ल ने ICMR के डायरेक्टर रमन गंगाखेड़कर से बात की.