LoC पर भारत की जवाबी कार्रवाई, पाकिस्तान के कई सैनिक ढे़र
ABP News Bureau | 27 Dec 2019 06:25 PM (IST)

LoC पर भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कुछ सैनिक मारे गये हैं. सूत्रों के मुताबिक पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान की गोलीबारी के जवाब में भारत की कार्रवाई में कुछ पाकिस्तानी सैनिक मारे गए. दोनों देशों के बीच क़रीब-क़रीब पूरे लाइन ऑफ कंट्रोल में भारी फायरिंग हो रही है. पुंछ के अलावा उरी, अखनूर, कृष्णा घाटी और केरन सेक्टर में भी फायरिंग हो रही है. इस बीच खबर ये भी है कि इस साल अभी तक पाकिस्तान ने 3200 बार सीज़फायर का उल्लंघन किया है. पिछले साल के मुक़ाबले ये क़रीब दोगुना है.