Hydrogen Fuel से ट्रेन चलाने की योजना बना रहा Indian Railways, जानिए कैसे करेगा काम?
ABP News Bureau | 07 Aug 2021 11:26 PM (IST)

रेलवे ने हाइड्रोजन ईंधन तकनीक से ट्रेन चलाने की योजना बनाई है. इसके लिए निजी साझेदारों को जोड़ने के लिए बिड इन्वाइट किया गया है. इंडियन रेलवे आर्गेनाइजेशन फ़ॉर अल्टरनेटिव फ्यूल ने ये बिड इन्वाइट की है. मौजूदा समय में दुनिया के कई देशों में इस तकनीक की बैटरी का इस्तेमाल किया जा रहा है. जर्मनी में इससे ट्रेन भी चल रही है.