Janta Curfew के दौरान देशभर में बंद रहेंगी ट्रेनें
ABP News Bureau | 20 Mar 2020 09:06 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित जनता कर्फ्यू के मद्देनजर देश में शनिवार मध्यरात्रि से रविवार रात दस बजे के बीच किसी भी स्टेशन से कोई यात्री ट्रेन सफर शुरू नहीं करेगी. मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें भी रविवार तड़के थम जाएंगी. सभी उपनगरीय ट्रेन सेवाएं भी बहुत कम कर दी जाएंगी. बता दें कि दिल्ली मेट्रो भी 22 मार्च को पूरे दिन बंद रहेंगी.