भारतीय मूल की Sirisha Bandla आज भरेंगी अंतरिक्ष के लिए उड़ान
ABP News Bureau | 11 Jul 2021 11:58 AM (IST)

भारतीय मूल की एरोनॉटिकल इंजीनियर 34 वर्षीय शिरिषा बांदला आज रविवार को अंतरिक्ष की उड़ान भरेंगी. आंध्र प्रदेश के गुंटूर में जन्मीं और टेक्सास के ह्यूस्टन में पली-बढ़ी शिरिषा, अंतरिक्षयान बनाने वाली वर्जिन गैलेक्टिक कंपनी के अरबपति संस्थापक सर रिचर्ड ब्रेनसन और पांच अन्य सदस्यों के साथ न्यू मेक्सिको से अंतरिक्ष तक का सफर करेंगी. कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स के बाद शीरिषा अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाली भारतीय मूल की महिला बन जाएंगी.