Indian Army को मिली 'SIG716' राइफल, 500 मीटर तक है रेंज
ABP News Bureau | 15 Mar 2020 10:54 AM (IST)

भारतीय सेना अब अपने नए हथियार के साथ देश के दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी में है. भारतीय सेना के जवानों असॉल्ट राइफल है मिल गई हैं. ये राइफल पुरानी इंसास राइफल की जगह लेगी. एक साल पहले अमेरिकी कंपनी सिगसौर के साथ ऐसी बहत्तर हजार चार सौ राइफल का सौदा हुआ था. सौदा करीब 700 करोड़ रुपये में हुआ था. इनमें से 10 हजार राइफल की पहली खेप भारत पहुंच चुकी है और इसपर सैनिकों ने इसपर हाथ अजमाना शुरू भी कर दिया है.