Afghanistan Crisis : Gujarat के Jamnagar पहुंचा वायुसेना का विमान, Kabul से 150 भारतीय वापस लौटे
ABP News Bureau | 17 Aug 2021 01:47 PM (IST)

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से वायुसेना का एक विमान 150 भारतीयों को लेकर स्वदेश लौट आया है. भारतीय वायुसेना का सी-17 विमान गुजरात के जामनगर में उतरा. भारत की धरती पर लौटते ही उनका जोरदार स्वागत किया गया. वतन वापसी होते ही जामनगर एयरबेस पर भारतीयों ने 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे लगाए गए.