Oxygen Supply में तेजी के लिए खाली कंटेनरों को एयरलिफ्ट कर रही भारतीय वायुसेना
ABP News Bureau | 24 Apr 2021 08:23 AM (IST)

देश में वायुसेना का मिशन ऑक्सीजन फुल स्पीड में चालू है. शुक्रवार को वायुसेना के C17 ग्लोबमास्टर विमान ने हैदराबाद के करीब बेगमपेट एयरबेस से 8 खाली क्रायोजेनिक कंटेनर्स को फीलिंग के लिए भुवनेश्वर पहुंचाया. दूसरे C17 ग्लोबमास्टर विमान ने क्रायोजेनिक कंटेनर को इंदौर से जामनगर पहुंचाया.