Tokyo Olympics में भारत ने पांचवां मेडल जीता
ABP News Bureau | 05 Aug 2021 09:40 AM (IST)

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीत लिया है. गुरुवार को खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मैच में भारत ने जर्मनी को 5-4 से हरा दिया. भारत की जीत के हीरो सिमरनजीत सिंह रहे, जिन्होंने सबसे ज्यादा दो फील्ड गोल किए.