Galwan Valley Clash : क्या तीसरी बैठक का निकलेगा कुछ नतीजा? आज होनी है Commander स्तर की बैठक
ABP News Bureau | 30 Jun 2020 11:39 AM (IST)

सीमा पर तनाव कम करने के लिए भारत और चीन के कोर कमांडर स्तर की तीसरे दौर की बैठक आज लद्दाख के चुशूल में होने जा रही है. खास बात ये है कि ये मीटिंग इस बार भारत के बुलावे पर हो रही है. इससे पहले दोनों मीटिंग चीन के आमंत्रण पर आयोजित की गई थीं.