Namaste Trump: 'पाकिस्तान से वार्ता में तीसरे पक्ष का हस्तक्षेप मंजूर नहीं करेगा भारत'- सूत्र
ABP News Bureau | 23 Feb 2020 02:13 PM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप कल अपने परिवार समेत भारत दौरे पर आ रहे हैं. आज उनके दौरे से जुड़ी बहुत बड़ी खबर सामने आई. सरकार के सूत्रों के मुताबिक भारत-पाक के बीच मध्यस्थता की पेशकश कर सकते हैं ट्रंप. इस पर भारत का रुख साफ है कि पहले पाकिस्तान आतंकी गतिविधियां खत्म करे तभी बात करेंगे. इसमें किसी तीसरे पक्ष का हस्तक्षेप भारत मंजूर नहीं करेगा.