✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Lalu के एक बयान के भरोसे Nitish बिहार में फिर मारेंगे पलटी ? | Bihar Politics

एबीपी न्यूज़ डेस्क  |  23 Feb 2025 10:17 PM (IST)
ABP News

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इन दिनों चर्चा तेज हो गई है कि क्या मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार राजनीति में आएंगे. इस पर कई तरह की अटकलें तेज हो गई हैं. कई तरह की बयानबाजी होने लगी है. अब निशांत के राजनीतिक में आने के मामले पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि यह तो स्वागत करने वाली बात होगी. तेजस्वी यादव ने कहा कि निशांत हमारे भाई हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि निश्चित तौर पर हम स्वागत करेंगे वह आए. उन्होंने यह भी कहा कि जिस जनता दल यूनाइटेड को शरद यादव ने बनाया था, उस जेडीयू में अब आरएसएस बीजेपी के लोग घुसे हुए हैं. निशांत के आने से संघी और बीजेपी के जरिए कम से कम हाईजैक होने से पार्टी बच जाएगी. उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर निशांत को आना चाहिए .हम स्वागत करेंगे. उन्होंने मुख्यमंत्री के बेटे निशांत को नसीहत भी दी और कहा कि आज मुख्यमंत्री के साथ जो लोग हैं, उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हों, जीतन राम माझी हों या चिराग पासवान हों उनके बारे में भी जान लेना चाहिए. जिस चिराग पासवान ने प्रेस कांफ्रेंस करके कहा था कि मुख्यमंत्री का दिमाग खराब हो गया है. भारतीय जनता पार्टी ने तो यहां तक कह दिया कि मुख्यमंत्री का डीएनए खराब है. इस दौरान तेजस्वी यादव ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर व्यक्तिगत हमला किया. जब पत्रकारों ने पूछा कि निशांत कह रहे हैं कि हमारे पिताजी पूरी तरह स्वस्थ हैं तो तेजस्वी यादव ने कहा कि निशांत कह रहे हैं कि हमारे पिता स्वास्थ्य हैं, तो हमारे पिता लालू प्रसाद यादव भी पूरी तरह स्वस्थ है. निशांत को हमारी शुभकामना हैं. वह अपना घर जल्द बसा लें, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश पकरुआ मुख्यमंत्री अब बन गए हैं. वह थक चुके हैं और अधिकारियों ने उनको पकरुआ मुख्यमंत्री बना दिया है. उनको हाईजैक कर लिया गया है.

  • हिंदी न्यूज़
  • वीडियो
  • इंडिया
  • Lalu के एक बयान के भरोसे Nitish बिहार में फिर मारेंगे पलटी ? | Bihar Politics

TRENDING VIDEOS

Breaking News : Lucknow में अरशद नाम के युवक ने अपनी मां समेत 4 बहनों की हत्या की1 Year ago

Sambhal News : जुमे की नमाज से पहले छावनी बना संभल...चप्पे-चप्पे पर नजर | Breaking News1 Year ago

Badrinath Dham Kapaat: आज से खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | Uttarakhand1 Year ago

UP Politics: लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस का यूपी में क्या होगा, मंत्री Narendra Kashyap ने बताया2 Year ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.