BJP अध्यक्ष के रूप में Amit Shah की सफलता दोहरा पाएंगे JP Nadda?
ABP News Bureau | 20 Jan 2020 03:57 PM (IST)

जगत प्रकाश नड्डा को सोमवार को निर्विरोध भाजपा का नया अध्यक्ष चुन लिया गया है. नड्डा भारतीय जनता पार्टी के 11 वें अध्यक्ष हैं. इस अवसर पर अमित शाह और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे. अमिक शाह ने 5 साल तक शीर्ष पर रहने के बाद नड्डा को पार्टी अध्यक्ष पद सौंप दिया. रिपोर्ट में कहा गया है कि शाह खुद नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह के साथ नड्डा का नाम प्रस्तावित करने वालों में से थे.