क्या BJP राज्यसभा में जुटा पाएगी Citizenship Amendment Bill के लिए जरूरी नंबर ?
ABP News Bureau | 04 Dec 2019 08:12 PM (IST)

नागरिकता संशोधन बिल को आज कैबिनेट ने मंजूरी दे दी, अब इस बिल को लोकसभा में पेश किया जाएगा. जहां सरकार इसे आराम से पास करवा लेगी. लेकिन सरकार को राज्यसभा में मुश्किलें आ सकती हैं. राज्यसभा में बहुमत के लिए 120 का आंकड़ा चाहिए, राज्यसभा में बीजेपी के 81 सदस्य हैं. नागरिकता संशोधन बिल को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच जंग छिड़ गई है.