Sushant Singh Rajput की Death Mystery सुलझी, तो क्या फंस सकते है बड़े नाम? | Raj Ki Baat
ABP News Bureau | 10 Aug 2020 05:51 PM (IST)

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने आज सुप्रीम कोर्ट में नया हलफनामा दाखिल किया है. इसमें उन्होंने कहा है कि मेरे खिलाफ मीडिया ट्रायल चल रहा है. पिछले कुछ समय में दूसरे अभिनेताओं ने भी आत्महत्या की. लेकिन सुशांत के केस को बढ़ा-चढ़ा कर दिखाया जा रहा है. इसकी वजह बिहार चुनाव है. बिहार के CM ने खुद FIR दर्ज होने में दिलचस्पी दिखाई.