हैदराबाद की हैवानियत के खिलाफ अनु को मिलेगा देश का साथ? बेटी की पुकार, जाग जाओ सरकार
ABP News Bureau | 30 Nov 2019 10:55 AM (IST)

हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर से हुई हैवानियत का मामला पूरे देश को डरा रहा है. दिल्ली में संसद की दर पर एक बेटी विरोध पर बैठी तो पुलिस ने उसे उठा लिया. संसद भवन के बैक गेट पर सुबह से अनु दुबे नाम की एक लड़की बोर्ड लेकर बैठी है जिसपर लिखा है - ' वाय आई कांट फील सेफ इन माय होम , इंडिया? यानी मैं अपने घर भारत में सुरक्षित क्यों नहीं ? अकेले बैठी लड़की बात करते वक़्त कई बार रोने लगी.