क्या Param Bir Singh के आरोपों के बाद इस्तीफा देंगे Anil Deshmukh?
एबीपी न्यूज़ | 20 Mar 2021 11:33 PM (IST)

परमबीर सिंह ने अपने खत में आरोप लगाया कि अनिल देशमुख पुलिस अधिकारियों को अपने आवास पर बुलाया करते हैं और उन्हें बार, रेस्तरां और दूसरे जगहों से वसूली का टारगेट देते हैं. वहीं इस पूरे मामले पर एनसीपी नेता अनिल देशमुख ने कहा कि परमबीर सिंह सचिन वाजे मामले में खुद को बचाने के लिए झूठे आरोप लगा रहे हैं.