बड़ी बहस: बंगाल में चुनाव से पहले क्यों बढ़ता जा रहा हिंसक संघर्ष? | WB Elections
एबीपी न्यूज़ | 10 Dec 2020 01:33 PM (IST)

बंगाल में ममता सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए बीजेपी ने कमर कस ली है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा बंगाल में दो दिन के तूफानी दौरे पर हैं. कल वो ममता के गढ़ में गरजे, आज डायमंड हार्बर में रैली करेंगे. कल उन्होंने ममता के चुनाव क्षेत्र भवानीपुर में जबर्दस्त ताकत दिखाई तो आज ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी को उनके गढ़ में घेरने वाले हैं.