क्या माफिया Mukhtar Ansari को बचा रही पंजाब की कांग्रेस सरकार?
एबीपी न्यूज़ | 14 Feb 2021 09:09 PM (IST)

एक वक्त था जब पूरा पूर्वांचल मुख्तार अंसारी का नाम सुनते ही कांपने लगता था, लेकिन अब मुख्तार अंसारी को ही यूपी आने से डर लग रहा है. पंजाब की जेल में बंद मुख्तार अंसारी को पंजाब की सरकार यूपी भेजने को तैयार नहीं है. ऐसे में सवाल ये है कि मुख्तार अंसारी को कौन बचा रहा है?