हर साल क्यों 24,000 रुपए कम कमा पाएंगे बच्चे? | Ghanti Bajao
एबीपी न्यूज़ | 21 Nov 2020 10:37 AM (IST)

आज के बच्चों की भविष्य में कैसे हर साल 24,000 रुपए कमाई कम हो सकती है ? बच्चे एक दिन स्कूल ना जा पाएं तो तुरंत माता-पिता कहते हैं, पढ़ाई में नुकसान होगा। कोरोना काल में तो नौ महीने से स्कूल बंद हैं। खुलने पर दोबारा संक्रमण फैलने का खतरा है। संपन्न घर के बच्चे ऑनलाइन पढ़ भी ले रहे हैं। लेकिन गरीबों के बच्चे तो बाल मजदूरी तक करने को मजबूर हो रहे हैं। ऐसे में एक साल स्कूली शिक्षा पर आया असर देश का कितना नुकसान कर सकता है।