WHO ने भारत में दो Covid vaccine को मिली मंजूरी का स्वागत किया
एबीपी न्यूज़ | 03 Jan 2021 12:21 PM (IST)

कोरोना महामारी से निपटने के लिए वैक्सीन का इंतजार अब खत्म हो गया है. ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने भारत में कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दे दी है. सीरम इंस्टीट्यूट की 'कोविशील्ड' और भारत बायोटेक की 'कोवैक्सीन' को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी गई है.