Citizenship Bill से मुसलमानों को कौन डरा रहा है? Sabse Garam Bahas
ABP News Bureau | 14 Dec 2019 05:25 PM (IST)

नागरिकता कानून अब देश का कानून बन चुका है. पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान में सताए अल्पसंख्यक अब भारत के नागरिक बन चुके हैं. जो कल तक शरणार्थी थे वो देश के सम्मानित नागरिक बन चुके हैं. इसमें किसी को क्यों आपत्ति होनी चाहिए लेकिन आपत्ति हो रही है. विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. राजनीति हो रही है. सवाल उठाया जा रहा है, डराया जा रहा है कि जो हो रहा है उससे भारत के मुसलमानों को नागरिकता चली जाएगी. संसद में बिल रखते समय बार बार गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बेवजह का डर फैलाया जा रहा है लेकिन राजनीति, विरोध प्रदर्शन रूक नहीं रहे हैं. नागरिकता कानून से मुसलमानों को कौन डरा रहा है?