Nirbhaya के गुनहगारों की फांसी में देरी का जिम्मेदार कौन ? | ABP Special
ABP News Bureau | 17 Jan 2020 09:31 PM (IST)

22 जनवरी की फांसी की तारीख अब 1 फरवरी हो गई है. और इसकी वजह है कानून की पेचीदगियां जिसका फायदा ये चारों मिलकर उठा रहे हैं. आज इसी बात ने निर्भया की मां की आंखों में आंसू ला दिया. फांसी में देरी के लिए निर्भया की मां ने दिल्ली सरकार को कटघरे में खड़ा किया है. और इसी बात को लेकर बीजेपी ने अब इसे मुद्दा बना दिया है.