जिन्होंने दिल्ली को आग में झोंका उन पर शिकंजा कब कसेगा?
ABP News Bureau | 29 Feb 2020 10:45 PM (IST)

दंगों ने दिल्ली को ऐसे जख्म दिए हैं जिनसे उबरने में शायद दिल्ली को लंबा वक्त लगेगा. जिसने दिल्ली को झुलसाया, वो थे नफरत के शोले. जो कहीं भड़काऊ बयानों के रूप में तो कहीं भड़काऊ नारों के रूप में सामने आए. आखिर जिन्होंने दिल्ली को आग में झोंका उन पर शिकंजा कब कसेगा?