चुनाव रिजल्ट 2026
(Source: ECI/ABP News)
JNU को हिंसा से लाल किसने किया ? नकाबपोशों के चेहरों से पर्दा कब हटेगा ?
ABP News Bureau | 06 Jan 2020 10:12 PM (IST)

कल जेएनयू की जमीन हिंसा से लाल हो गई. जवाहर लाल यूनिवर्सिटी जो कलम की ताकत के लिए जानी जाती है. वहां कल सरिया, रॉड और डंडे की ताकत कब्जा हो गया. नकाबपोशों की भीड़ ने जेएनयू छात्रों पर हमला किया. 30 से ज्यादा छात्र घायल हुए हैं. मोबाइल से बनाए गए वीडियो में हमला करने वाले नकाबपोश साफ दिखाई दे रहे हैं लेकिन हमले के पूरे 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ये पता नहीं लगा पाई कि नकाब के पीछे छिपे चेहरे कौन थे? कहां से आए थे? और क्यों आए थे?