Corona में विद्यार्थियों को क्या तकलीफें आईं.. क्या कभी सोचा? छात्रा ने PM Modi से पूछा सवाल
एबीपी न्यूज़ | 07 Apr 2021 10:43 PM (IST)

प्रधानमंत्री मोदी साल 2018 से परीक्षा से पहले छात्रों से चर्चा करते रहे हैं. पहली बार इसका आयोजन दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुआ था. 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के जरिए वह हर साल छात्रों से संवाद करते हैं और उन्हें परीक्षा के तनाव को दूर करने के उपाय सुझाते हैं. आज कार्यक्रम के दौरान एक छात्रा ने पीएम मोदी से पूछा कि Corona में विद्यार्थियों को क्या तकलीफ आई.. क्या आपने इसके बारे में कुछ सोचा? देखिए इस सवाल पर पीएम मोदी ने क्या जवाब दिया?