ASYMPTOMATIC CORONA क्या है? क्यों है ये ज्यादा खतरनाक?
ABP News Bureau | 21 May 2020 03:51 PM (IST)

सख्त लॉकडाउन और Social Distancing के साथ भी, दुनिया भर के देश कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. यह अत्यधिक संक्रामक बीमारी पहले से ही वैश्विक स्तर पर 3.85 मिलियन लोगों में फैल चुकी है औऱ अभी भी अपना कहर बरपा रही है. जैसा कि SARS-CoV-2 (COVID-19 पैदा करने वाला वायरस) विकसित होना जारी है, हम हर गुजरते दिन के साथ वायरस के बारे में अधिक सीख रहे हैं. प्रारंभ में ये सोचा जा रहा था कि, वायरस के फैलने का खतरा केवल उन्ही लोगों के द्वारा है जिसमें कोरोना के लक्षण पाए गए हैं. इसलिए, जबकि हर कोई किसी संक्रमित से संपर्क करने से परहेज़ कर रहा है ऐसे में अगर ये बिमारी बिना लक्षण वाले मरीज़ों में भी पाए जाने लगी तो क्या होगा.