सारे Exit Polls के मायने क्या हैं? आंकड़ों का विश्लेषण समझिए एक्सपर्ट्स से । Delhi Election 2020
ABP News Bureau | 09 Feb 2020 06:09 PM (IST)

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को वोटिंग खत्म होने के बाद टीवी चैनलों और सर्वे एजेंसी की ओर से जारी एग्जिट पोल को देखें तो अरविंद केजरीवाल सरकार की सत्ता में बहुमत से वापसी होती नजर आ रही है. टीवी चैनलों ने अपने एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को 44 से 68 सीटें तक दी हैं. हालांकि बीजेपी की स्थिति भी 2015 के चुनाव की तुलना में सुधरती दिख रही है. 2015 में सिर्फ तीन सीट पाने वाली बीजेपी को इस बार दो से लेकर 26 सीटें मिलने के संकेत हैं. दिल्ली में सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की जरूरत होती है और ज्यादातर Exit Poll में आम आदमी पार्टी को 50 से अधिक सीटें मिलती दिख रही हैं.