पीएम मोदी के अमेरिका दौरे से भारत को क्या मिला? | PM Modi US Visit | Explained
ABP News Bureau | 26 Sep 2021 07:02 AM (IST)

प्रधानमंत्री मोदी का अमेरिका दौरा खत्म हो गया. ये एक संपूर्ण कूटनीतिक मुलाकात थी. उन्होंने पाकिस्तान और चीन का बिना नाम लिए ही कड़ा संदेश दिया. दुनिया को बता दिया कि पाकिस्तान अफगानिस्तान के हालात का फायदा उठाकर आतंकवाद फैलाएगा और चीन की नजर अब दुनिया के समंदरों पर भी है. पूरा 90 घंटे का अमेरिका दौरा था.. जिसमें कूटनीतिक और सामरिक एजेंडे पर भी बहुत कुछ था.