Galwan Valley में 15 June के झड़प की Detailed Report..भारत के कब्ज़े में थे चीनी सैनिक?
एबीपी न्यूज़ | 22 Jun 2020 07:51 AM (IST)

15 जून को लद्दाख की गलवान घाटी में भारत-चीन के सैनिकों के बीच हुए हिंसक संघर्ष के बारे में इंडिया टुडे ने गलवान घाटी, लेह और थंगास्टे में तैनात आर्मी अफसरों से बात की है. इस दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं. गलवान में हिंसक झड़प से 10 दिन पहले ही दोनों देशों के बीच लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की बात हुई थी और पेट्रोल प्वाइंट 14 (PP14) पर दोनों देशों की सेनाएं पीछे हटनी शुरू हो गई थीं, क्योंकि दोनों देश की आर्मी LAC के काफी करीब आ चुकी थी.