West Bengal में BJP कार्यकर्ताओं और पुलिस में हंगामा
एबीपी न्यूज़ | 08 Feb 2021 08:36 PM (IST)

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों से पहले सियासत चरम पर है। मुर्शिदाबाद में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा पर पुलिस ने ब्रेक लगाया तो बीजेपी कार्यकर्ता बीच सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। करीब तीन घंटे तक सड़क पर सियासत गरमाई रही। इस दौरान पुलिस और बीजेपी कार्यकर्ता के बीच जमकर हंगामा देखने को मिला।