Mamata Banerjee की 'बंगाली बनाम बाहरी' राजनीति का BJP ने ढूंढ लिया काट? | राज की बात
एबीपी न्यूज़ | 10 Jan 2021 09:21 PM (IST)

बंगाल विधानसभा की जंग में ममता बनर्जी ने बीजेपी पर बाहरी होने का आरोप मुखरता के साथ लगाया है. बंगाली अस्मिता और स्वाभिमान की संवेदना को उभारकर ममता बीजेपी के काट में लगी हुई हैं और ममता के इसी दांव के जवाब में बीजेपी ने बंगाल के तृण और मूल को खुद से जोड़ना शुरु कर दिया है.