TMC-BJP सांसदों में नोकझोंक
एबीपी न्यूज़ | 21 Jan 2021 08:15 AM (IST)

बंगाल में राजनीतिक हिंसा को लेकर बुलाई गई संसदीय समिति की बैठक में बीजेपी और टीएमसी के बीच तीखी नोंक झोंक हुई है। बैठक में मौजूद टीएमसी सांसद काकोली घोष से बीजेपी के दो सांसदों नीरज शेखर और अनिल जैन उलझ पड़े। बताया जा रहा है कि बैठक में बीजेपी सांसदों ने आरोप लगाया कि बंगाल में राजनीतिक हत्याएं हो रही हैं और पुलिस कुछ नहीं कर रही। इसी से काकोली घोष नाराज हो गईं.