Jitendra Tiwari के TMC से BJP में शामिल होने की अटकलों पर Babul Supriyo की प्रतिक्रिया
एबीपी न्यूज़ | 18 Dec 2020 10:21 AM (IST)

मोदी सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री बाबुुल सुप्रियो ने जितेंद्र तिवारी के TMC से और बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर प्रतिक्रिया दी है. अपने फेसबुक पेज पर बाबुल सुप्रियो ने जितेंद्र तिवारी को लेकर बड़ी बात लिखी है. उन्होंने कहा है आसनसोल की जनता ये कभी नहीं चाहेगी की जिस TMC के नेता ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं को मारा-पीटा हो वो बीजेपी में शामिल हो. हालांकि बाबुल ने ये भी कहा कि इस पर फैसला केंद्रीय नेतृत्व को करना है.